फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में नेहा व इंटरमीडिएट में दीप्तांशु अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल रविवार दोपहर में घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम जानकर बहराइच के मेधावी खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन


जिले का हाईस्कूल का परीक्षाफल 61.84 फीसदी रहा। जबकि इंटरमीडिएट में 61.60 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा नेहा सोनी ने 92.33 अंक अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधवपुरी के इंटरमीडिएट के छात्र दीप्तांशु मिश्रा ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर बाजी मारी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इस बार विज्ञान और गणित वर्ग के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम चौथी बार रविवार दोपहर में एक साथ घोषित हुआ। परीक्षाफल देखने के लिए परीक्षार्थी साइबर कैफे पर उमड़ पड़े।

लेकिन इस बीच सरवर डाउन होता रहा। एक बजे के बाद जब कंप्यूटर स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम आने लगे तो उसे देख छात्र खुशी से उछलते रहे। एक-दूसरे के परीक्षाफल को लेकर छात्र आपस में चर्चा करते दिखे।

बाल शिक्षा निकेतन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधवपुरी, एकेएस पब्लिक स्कूल, राम प्रकाश इंटर कॉलेज पयागपुर, बिंदेश्वरी प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज राजी चौराहा, सैनिक इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कमला देवी पब्लिक इंटर कॉलेज, सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज, पायनियर ग्रुप आफ स्कूल्स, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज कैलाशनगर, सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज के परीक्षाफल शत प्रतिशत रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 43807 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 3182 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में 30953 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

इनमें 6150 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 61.84 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट में 61.60 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। सख्ती के कारण छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।

लेकिन जिन छात्रों ने निडर होकर परीक्षा दी, उनके सहारे बहराइच परीक्षाफल में फर्स्ट डिवीजन रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा नेहा सोनी ने 92.33 प्रतिशत अंक के साथ ए1 ग्रेड हासिल किया।

वह अव्वल रही। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधवपुरी के इंटरमीडिएट के छात्र दीप्तांशु ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर की सूची में नाम दर्ज कराया।

शिक्षकों की मेहनत से मिली सफलता
शहर में स्थित सैनिक इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड का अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंदु प्रकाश गौड़ ने बताया कि शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

शिक्षकों की कड़ी मेहनत के कारण सफलता हासिल हुई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने कहा कि हाईस्कूल की परीक्षा में मोहम्मद माज अंसारी 87 प्रतिशत, प्रतिभा मौर्या 86 प्रतिशत व सत्यम त्रिपाठी 84 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हुए।

इंटरमीडिएट में मोहम्मद हुजैफा 83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रहे। अर्पिता सिंह ने 82 और जाह्नवी शर्मा ने 81 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल में 86 फीसदी अंक पाकर काजल मौर्या और दिव्या पाठक ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रबंध निदेशक डॉ. शिवमोहन मिश्र ने बताया कि परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें