फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, हालत गंभीर
विज्ञापन


बाराबंकी। कक्षा छह की एक छात्रा को अगवा कर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार शाम पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू की है।

मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, शुक्रवार रात वह शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। तभी वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवक उसे अगवा कर किसी सुनसान जगह ले गए।
विज्ञापन


वहां तीनों युवक उसके साथ गैंगरेप करके भाग गए। छात्रा ने पुलिस को बताया कि, दरिंदगी के चलते हालत बिगड़ने से वह बेहोश हो गई थी। देर रात होश आने पर वह घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।

मामले में शनिवार सुबह थाने में शिकायत करने पर भी पुलिस ने शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस बीच जब छात्रा के परिवारीजन आक्रोशित होने लगे तो देर शाम पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ गैंगरेप व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि, पीड़िता ने आरोपियों के पड़ोस के ही गांव के होने की जानकारी दी है मगर वो उनका नाम नहीं बता सकी है। उन्होंने बताया कि, आरोपियों की तलाश के साथ ही पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें