फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की बाइक की डिग्गी से 90 हजार कैश चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही की बाइक की डिग्गी से 90 हजार कैश चोरी
विज्ञापन


सीतापुर। जीआरपी सिपाही की बाइक की डिग्गी से चोरों ने मंगलवार को 90 हजार रुपये पार कर दिए। सीतापुर जीआरपी थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने मंगलवार को एसबीआई स्थित अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले थे।

उसने दस हजार रुपये जेब में रख लिए और 90 हजार रुपये बाइक की डिग्गी में रखकर वह रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वह स्टेशन के बाहर बाइक खड़ी कर थाने में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उचक्कों ने बाइक की डिग्गी तोड़कर रकम उड़ा दी। सिपाही ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जीआरपी थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें