फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने जमकर हंगामा काटा, साथियों ने समझाने की कोशिश की तो हुआ ये...

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पीएसी में तैनात एक सिपाही ने बुधवार को शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा। परेशान अन्य सिपाहियों ने इस बात की सूचना सैन्य सहायक को दी। जिसके बाद सैन्य सहायक ने सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


27वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही सुरजीत कुमार सिंह ने बुधवार को जमकर शराब पी। इसके बाद उसने वाहिनी परिसर में खूब हंगामा किया। साथी सिपाहियों ने जब उसे समझाना चाहा तो वह उनसे उलझ गया। हंगामा बढ़ते देख, सिपाहियों ने इसकी सूचना सैन्य सहायक को दी।

इस पर सैन्य सहायक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए डॉक्टरी परीक्षण के भी निर्देश दिए। सैन्य सहायक के निर्देश के बाद वाहिनी के अधिकारियों ने सिपाही को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां पर डॉक्टरी परीक्षण के बाद सिपाही को वाहिनी ले जाया गया।
विज्ञापन


इस बाबत पीएसी के सैन्य सहायक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी सिपाही का मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें