फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में स्लाटर पाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में चल रहा था स्लाटर हाउस, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव के एक घर में अवैध स्लाटर हाउस चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापेमारी कर स्लाटर हाउस पकड़ा है। पुलिस को मौके से एक क्विंटल वध प्रतिबंधित पशु का मांस व मवेशियों का वध करने वाले औजार मिले हैं।

पुलिस ने इसमें लिप्त दो आरोपियों को दबोचा है। जबकि दो आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहे है। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।टिकैतनगर पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सूचना पर बद्रीपुरवा मजरे पूरेडलई गांव में हैदरअली के घर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से वध प्रतिबंधित पशु का एक कुंतल मांस व वध करने वाले औजार व अवशेष बरामद किये।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने हैदरअली व सुल्तान को मौके से गिरफ्तार किया है। जबकि दो उस्मान, अथ्यूब मौके से फरार हो गए। पुलिस से चार लोगों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेजा गया है। कहा फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों की मानें तो पकड़ जाने पर, दो चार दिनों तक धंधा बंद रहता है। थाना क्षेत्र के ग्राम मंगरौड़ा, चिर्रा, बेलरवरा, भुड़वा आदि गांवों में चल रहा खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है, रातों-रात मांस गाड़ियों में लोड कर बाहर भेजी जाती है।
विज्ञापन


एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने के मामले में जो भी आरोपी पकड़े जा रहे है उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिया गया है कि ऐसा काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें