फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डेरा सच्चा बाबा राम-रहीम की गिरफ्तारी को लेकर हो रहे बवाल के चलते जिले से गुजरने वाली नौ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पूरे दिन यात्री स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन के बारे में ही पता करते रहे।

स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला ने बताया कि सियाल्दह एक्सप्रेस अप व डाउन दोनों ट्रेनें निरस्त हैं। इसके अलावा फिरोजपुर, धनबाद एक्सप्रेस अप व डाउन, गोरखधाम एक्सप्रेस अप व डाउन, कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस अप व डाउन ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


कानपुर से बाराबंकी के बीच चलने वाली 64234 मेमो भी निरस्त कर दी गई है। इन ट्रेनों से सफर करने वाले लोग काफी परेशान रहे। कुछ यात्रियों ने तो अपना टिकट निरस्त करा लिया तो कई यात्री इसके लिए दौड़भाग में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें