फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागते हुए छत से गिरा चोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। एक घर में नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए। चोर घर का सामान समेटने लगे। तभी एक महिला ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


इससे चोर भागने लगे। इस दौरान एक चोर की छत से गिरने से मौत हो गई। उसके दो साथी नकदी व जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक सीतापुर का हिस्ट्रीशीटर था।

थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी दिनेश सिंह के घर शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगा दी। नकब के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखा सामान समेटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चोर भागने की तैयारी कर रहे थे तभी आहट होने पर दिनेश की पत्नी सरोज जाग गई। चोरों को देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर भागने लगे, इस बीच एक चोर अचानक छत से नीचे गिर गया।

उसके साथी उसे उठाकर ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके साथी शव को गांव में ही एक खेत में छोड़कर भाग गए। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ राजेश यादव, एसओ नागेंद्र चौबे ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


मृतक की पहचान छंगा निवासी असाईपुर थाना रामपुर मथुरा जिला सीतापुर के रूप में हुई। उसकी पत्नी कुमकुम ने पहुंचकर शिनाख्त की।

पुलिस ने सीतापुर पुलिस से पता किया तो जानकारी हुई कि छंगा के खिलाफ चोरी, लूट आदि मामलों के 24 मुकदमे पहले से ही दर्ज है। पुलिस दो अन्य चोरों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें