फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूमधाम से मनाया गया 200वां गनर्स डे, शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया 200वां गनर्स डे, शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
लखनऊ। रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी ने सोमवार को लखनऊ में अपना 200वां गनर्स डे मनाया। इस अवसर पर रेजिमेंट की दो शताब्दियों की गौरवशाली सेवा, वीरता, बलिदान और पेशेवर उत्कृष्टता को याद किया गया। कार्यक्रम में सेवारत जवानों के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि समारोह के तहत मुख्यालय के एमजी आर्टी मेजर जनरल विक्रमजीत सिंह गिल ने रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ युद्ध स्मृतिका पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले गनर्स को नमन किया और रेजिमेंट की गौरवशाली सैन्य परंपरा को याद किया। इस दौरान मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने पूर्व सैनिकों और सभी रैंक के जवानों से बातचीत की। उन्होंने 200वां गनर्स डे पूरा होने पर गनर समुदाय को बधाई दी। लेफ्टिनेंट जनरल ने रेजिमेंट की साहस, पेशेवर दक्षता और ऑपरेशनल उत्कृष्टता की परंपरा की सराहना की। उन्होंने पूर्व सैनिकों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि उनकी सेवा, बलिदान और अनुभव नई पीढ़ी के गनर्स के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में सेवारत सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर रेजिमेंट की एकजुटता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया। 200वां गनर्स डे रेजिमेंट की दो सदी पुरानी विरासत और उसके आदर्श वाक्य ‘सर्वत्र इज्जत-ओ-इकबाल’ के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा।

धूमधाम से मनाया गया 200वां गनर्स डे, शहीदों को किया नमन

धूमधाम से मनाया गया 200वां गनर्स डे, शहीदों को किया नमन

धूमधाम से मनाया गया 200वां गनर्स डे, शहीदों को किया नमन

धूमधाम से मनाया गया 200वां गनर्स डे, शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें