रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग
लखनऊ। इनरव्हील क्लब बारादरी और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से सोमवार को केजीएमयू के शताब्दी भवन स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 15 लोगों ने रेजिस्ट्रेशन कराया। इनरव्हील क्लब बारादरी की प्रेसिडेंट वंदना श्रीवास्तव और शशांक चतुर्वेदी ने रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें फल व जूस वितरित किया। केजीएमयू के ब्लड बैंक की प्रभारी डाॅ. तूलिका चंद्रा की टीम ने रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
डाॅ. तूलिका चंद्रा ने कहा कि महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन की कमी देखी जाती है। इसलिए उन्हें अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। महिला स्वस्थ रहेगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा। आज रक्तदान शिविर में भी कुछ ऐसी महिलाएं पहुंची थीं, जिनका हीमोग्लोबिन कम मिला। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें और परिवार भी उनकी देखभाल को प्राथमिकता दे।
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग