फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक्सपायरी अचार, कटा नींबू समेत 200 किलो खराब खाद्य पदार्थ कराया नष्ट

विज्ञापन
जांच करती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शहर की कई इकाइयों और प्रतिष्ठानों में छापा मारकर कटा खराब नींबू, पल्प और एक्सपायरी अचार समेत 200 किलोग्राम खराब व एक्सपायरी खाद्य पदार्थ नष्ट कराया। साथ ही 479 किलोग्राम खाद्य पदार्थ सीज किया। 25 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सबसे बड़ी कार्रवाई हरदोई रोड स्थित केशव फूड पर हुई, जहां 376 किलोग्राम सॉस सीज की गई। वहीं, चिनहट स्थित न्यू राजधानी ट्रेडिंग कंपनी से 103 किलोग्राम सोया सॉस जब्त की गई। सीतापुर रोड स्थित शांति पिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में 160 किलोग्राम खराब कटा नींबू और पल्प नष्ट कराया गया। वहीं, जेडी फूड्स एंटरप्राइजेज में 40 किलोग्राम एक्सपायरी अचार नष्ट कराया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न ब्रांड के अचार, टमाटर केचअप, सॉस, सिरका, टमाटर प्यूरी और मैंगो ड्रिंक के नमूने भी लिए गए। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत संबंधित कारोबारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जांच करती टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें