फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के दौरान मिले 2500 बम और 4000 कारतूस, आदर्श आचार संहिता के तहत की गई कार्रवाई

Sun, 24 Mar 2019 06:18 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
file
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता के तहत की गई अब तक की कार्रवाई में बड़े पैमाने पर अवैध असलहे, विस्फोटक और कैश बरामद हो रहे हैं। आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि अब तक की कार्रवाई में 3997 किलो विस्फोटक सामग्री के अलावा 2427 बम और 3925 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पूरे प्रदेश में चल रहे अभियान के तहत अब तक पुलिस, आयकर, नारकोटिक्स और आबकारी विभाग ने मिलकर 97.26 करोड़ रुपये और 7,32,230 लीटर अवैध शराब बरामद की है।  

लू ने बताया कि अब तक कुल 23,65,466 वॉल राइटिंग, पोस्टर्स और बैनर्स सार्वजनिक व निजी स्थानों से हटा दिए गए हैं या ढक दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के दुरूपयोग के 930 मामले प्रकाश में आए जिसमें 92 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


बिना अनुमति के की गई बैठकों, भाषणों के 9 मामले संज्ञान में आए और सभी 9 मामले में एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अब तक 5,27,521 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराए गए हैं और 279 लोगों के लाइसेन्स निरस्त किए गए हैं। इस दौरान 11 लाख 42 हजार 926 लोगों को पाबंद किया गया है और 9846 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें