फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहले ही दिन उत्तर पुस्तिकाएं जांचने नहीं पहुंचे 20% शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को शहर के पांच केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले ही दिन सरकारी व निजी कॉलेजों के 20 प्रतिशत शिक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचने नहीं पहुंचे।



उधर, एडेड व राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन केंद्र के बाहर प्रदर्शन करने के बाद मूल्यांकन शुरू किया। 10वीं की 40 हजार और 12वीं की 20 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शाहमीना रोड और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गोमतीनगर में मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ है। पांचों केंद्रों पर छह लाख से अधिक कॉपियां जांची जानी हैं।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सबसे ज्यादा निजी कॉलेजों के शिक्षक मूल्यांकन करने नहीं पहुंचे।

इन पर कार्रवाई के लिए प्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। वहीं, राजकीय व एडेड के जो शिक्षक कॉपियां जांचने नहीं पहुंचे, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें