फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार से सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन 46,277 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 22,888 छात्र और 23,389 छात्राएं शामिल रहीं। सुबह की पाली में 4,315 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 91 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 41,962 परीक्षार्थी शामिल हुए और 305 गैरहाजिर रहे। इस तरह कुल 396 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे। लविवि के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हुई। कहीं से नकल या गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि छात्रों को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा माहौल देना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें