फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मानसिक रूप से कमजोर 20 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत; फूड पॉइजनिंग की आशंका

Wed, 26 Mar 2025 01:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

निर्वाण राजकीय बालगृह में रह रहीं मानसिक रूप से कमजोर 20 बालिकाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है। फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
निर्वाण राजकीय बाल गृह में जांच के लिए मेडिकल टीम पहुंची। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पारा स्थित निर्वाण संस्था में रह रहीं 20 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ गई। एक-एक कर सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक बालिका की मंगलवार को और एक बालिका की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। चार बालिकाओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अन्य 14 बालिकाओं का इलाज जारी है। डिहाइड्रेशन व फूड पॉइजनिंग की आशंका है।
विज्ञापन


निर्वाण संस्था के तहत अनाथ मानसिक रूप से कमजोर बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है। डीपीओ विकास सिंह ने बताया कि संस्था में 147 बालिकाएं थीं। रविवार से अचानक एक के बाद एक बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। बालिकाओं को उल्टियां हो रही थीं। 

यह भी पढ़ेंः-  Waqf Amendment Bill: मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी...?, सीएम योगी बोले-लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार तक 20 बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 13 साल है। डीपीओ का कहना है कि डॉक्टरों के वह संपर्क में हैं। जो बालिकाएं भर्ती हैं उनका बेहतर इलाज जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें