फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबार के नाम पर व्यापारी से 20 लाख ऐंठे

Fri, 20 Dec 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर के कल्यानपुर निवासी व्यापारी मो. शाहाब सिद्दकी के दोस्त सैफ अहमद खान ने 20 लाख रुपये और हॉरिजेंटल डायरेक्शनल ड्रिलिंग (एचडीडी) मशीन हड़प ली। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर गोमतीनगर थाने में फर्म संचालक सैफ, उसके कर्मचारी विशाल और होटल कारोबारी लव प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाहाब के मुताबिक सैफ की गोमतीनगर के विश्वासखंड में एक फर्म है। छह साल पहले उसने उनसे एचडीडी मशीन किराये पर ली थी। इसका इस्तेमाल भूमिगत पाइप, केबल, और नलिकाओं को डालने के लिए किया जाता है। तय समय सीमा के बाद जब उन्होंने मशीन मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। कुछ समय बाद आरोपी ने नया कारोबार शुरू करने के नाम 20 लाख रुपये भी लेकर हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें