फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई के डॉक्टर के घर से 20 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई मेें कार्यरत डॉ जयशंकर शुक्ला के एल्डिको में गोलू मार्केट स्थित मकान से चोर पांच लाख के जेवर, लग्जरी कार और अन्य सामान उठा ले गए। पुलिस चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन


डॉक्टर जयशंकर शुक्ला के मुताबिक 20 जून को वह पत्नी पूर्णिमा शुक्ला के साथ यूरोप घूमने के लिए गए थे। बेटा प्रिय व्रत शुक्ला कानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार की शाम पड़ोसी ने बेटे को फोन पर सूचना दी की उनके घर का ताला खुला हुआ है। इस सूचना पर बेटा एल्डिको स्थित घर पहुंचा। रविवार की शाम जयशंकर शुक्ला व उनकी पत्नी पूर्णिमा शुक्ला भी लौट आईं। जयशंकर शुक्ला ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने पोर्टिको में खड़ी लग्जरी कार, टीवी, पांच फोन, दो टेबलेट, लैपटॉप, 40 हजार की नकदी और पांच लाख के जेवर उठा ले गए।

दालमोठ- बिस्कुट खाया, कोल्डड्रिंक भी पी
पीड़ित जयशंकर शुक्ला के घर घुसे चोरों को पकड़े जाने का कोई डर नहीं था। उन्होंने बड़े आराम से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखा बिस्कुट और दालमोट खाई। फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक का केन निकाल कर पिया और सारा सामान बटोर कर चंपत हो गए।
विज्ञापन


ताला तोड़ने में प्रयोग रॉड छोड़ गए चोर
चोरी की घटना को अंजाम देने वाला नुकीली रॉड चोर घर में ही छोड़ गए। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें