फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 आईपीएस अफसरों को मिला प्रोमोशन

Tue, 04 Mar 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के चार आईपीएस अफसरों को सोमवार को पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नति दे दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा 20 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया।
गौरतलब है कि मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई विभागीय प्रोन्नति समिति(डीपीसी) की बैठक में एडीजी से डीजी के लिए आठ आईपीएस अफसरों के नाम पर चर्चा हुई थी।

इनमें से 1980 बैच के सुलखान सिंह, 1981 बैच के विजय सिंह और 1982 बैच के वीके गुप्ता व प्रवीण सिंह को पुलिस महानिदेशक के पद पर सोमवार को प्रोन्नति दे दी गई।
विज्ञापन

वहीं डीपीसी में 2001 बैच के 20 आईपीएस अफसरों को सेेक्शन ग्रेड देने पर विचार किया गया था। इसके बाद इनकी सूची सूची मुख्यमंत्री को अनुमोदन के लिए भेजी गई।
विज्ञापन


वहां से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को आदेश जारी कर दिए गए।

इन्हें मिला सेलेक्शन ग्रेड
तरुण गाबा, आशुतोष कुमार, प्रवीण कुमार, प्रेम नारायण, वीके शेखर, अजय मोहन शर्मा, अरुण कुमार सिंह, वीके दीक्षित, ज्ञानेश्वर तिवारी, शिव सागर सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह, रतन कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार जैन, सैय्यद वसीम अहमद, सुनील चंद्र बाजपेयी, योगेश्वर सिंह, डॉ. तहसीलदार सिंह, ओंकार सिंह, अशोक कुमार शुक्ला और गोविंद अग्रवाल शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें