फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में पलटी तेज रफ्तार बेकाबू बस, 20 घायल, आधे घंटे बस में फंसकर चीखते रहे छात्र-छात्राएं

Sat, 16 Dec 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बंथरा के बिजनौर-सिसेंडी रोड पर शनिवार सुबह आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। इसमें बीटेक प्रथम वर्ष के 45 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने मोहनलालगंज स्थित अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज जा रहे थे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं आधे घंटे तक बस में फंसे रहे और मदद को चीखते रहे। हादसे में कंडक्टर सहित 20 छात्र-छात्राएं घायल हैं। बिजनौर के निजी अस्पताल ले जाकर इनका इलाज कराया गया। एक छात्र व कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इंस्पेक्टर धर्मेश शाही ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। बिजनौर स्थित आजाद कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के 45 छात्र-छात्राएं कॉलेज की ही बस से परीक्षा देने अंबालिका इंस्टीट्यूट जा रहे थे। बस बंथरा के माती गांव निवासी मोहम्मद सादिक चला रहा था जबकि कैंट के सदर निवासी 45 वर्षीय शफीक कंडक्टर था।
विज्ञापन


शफीक ने बताया कि चालक तेजी से बस लेकर कॉलेज से निकला। तेज गति की वजह से अनूपखेड़ा गांव पार करते ही बस अनियंत्रित हो गई और लहराते हुए खड्ड में गिर गई। घायल  छात्र-छात्राएं चीख-पुकार मचाने लगे।
विज्ञापन

हादसे के बाद भाग गया चालक

करीब आधे घंटे तक छात्र-छात्राएं बस के भीतर ही फंसे रहे और मदद के लिए गुहार लगाते रहे। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर सुना तो वह घटनास्थल पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त बस और उसके भीतर फंसे बच्चों को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।

पुलिस कंट्रोलरूम को हादसे की सूचना देने के साथ ही बस के आगे व पीछे तथा खिड़कियों के शीशे तोड़कर छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया। जानकारी पाकर कॉलेज का स्टाफ भी मौके पर आ गया। आनन-फानन में घायल छात्र-छात्राओं को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

दो की हालत गंभीर
इंस्पेक्टर ने बताया कि बस का चालक सादिक कंडक्टर व छात्र-छात्राओं को घायल छोड़कर मौके से भाग निकला। घायल 18 लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि कंडक्टर शफीक व 20 वर्षीय छात्र अंसार मोहम्मद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें