फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: चिलचिलाती धूप से राहत देने के लिए लखनऊ में बने 20 कूलिंग पॉइंट, ठंडे पानी, सोफे और कूलर का है इंतजाम

Mon, 26 May 2025 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत देने के लिए शहर में 20 जगहों पर कूलिंग पॉइंट बनाए गए हैं। यहां पर उनके बैठने के लिए सोफे व ठंडे पानी का इंतजाम किया गया है। हालांकि, जानकारी न होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
कूलिंग पॉइंट में सोफा, कूलर और ठंडे पानी का पूरा इंतजाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में राहगीरों को राहत देने के लिए नगर निगम ने लालबाग, 1090, बर्लिंग्टन सहित शहर के 20 प्रमुख चौराहों पर ‘कूलिंग पॉइंट’ बनाए हैं। अलग-अलग जोन में बने इन विश्राम केंद्रों में शीतल पेयजल, बैठने के लिए सोफा और कूलर की ठंडी हवा का इंतजाम किया गया है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला प्रतिनिध ने पड़ताल की तो 1090 चौराहे पर बने कूलिंग पॉइंट पर एक-दो लोग ही मिले। वहीं, आसपास पेड़ की छांव में दर्जनों लोग बैठकर पसीना पोंछते नजर आए। कुछ लोग पास में बनी फूड वेंडिंग मशीन से बोतलबंद पानी खरीदते मिले, जबकि बगल में ही कूलिंग पॉइंट में इसकी निशुल्क सुविधा है। कुछ राहगीरों से बात की तो पता चला कि उन्हें इस सुविधा की जानकारी ही नहीं थी।

ये भी पढ़े- UP: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, CM बोले- राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें शिक्षक

बैनरों पर नहीं स्पष्ट जानकारी

कूलिंग पॉइंट के आसपास लगे बैनरों पर न तो स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं और न ही आकर्षक सूचना, जिससे लोग इनका लाभ उठा सकें। एक राहगीर ने बताया कि अगर यहां बैठने व शीतल पेयजल की व्यवस्था की बात बड़े अक्षरों में लिखी होती तो शायद हम रुकते। हमने सोचा ये किसी ऑफिस का इंतजाम है।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: चुनाव में हार के बाद पहली बार अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, पालपुर में पीड़ित परिवार से मिल व्यक्त किया शोक

राहगीर संजय वर्मा ने बताया कि मैं रोज इसी रूट पर चलता हूं, लेकिन आज तक नहीं पता चला कि यहां ठंडा पानी और बैठने की जगह है। पेड़ की छांव ही हमारी आरामगाह है। अगर बोर्ड पर साफ लिखा होता तो जरूर जाता। 
विज्ञापन


मधू ने बताया कि धूप में चलकर पसीने से तरबतर हो जाती हूं। सोचा था थोड़ी देर बैठ जाऊं, लेकिन ये जगह किसी सरकारी दफ्तर जैसी लगती है। कोई बताता ही नहीं कि ये सब आम लोगों के लिए है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें