फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली पर दिल्ली के लिए 20 बसें, लखनऊ व कानपुर रूटों पर बढ़ेंगे फेरे

Sat, 08 Mar 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को बछरावां कस्बा में रोडवेज डिपो की बस में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। होली के मौके पर यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। दिल्ली रूट पर 20 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर और सुल्तानपुर मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर बसों का संचालन पहले की तरह ही होगा। वहीं, होली के मद्देनजर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

इस बार होली पर अपने घर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूटों पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था कर दी है। ज्यादातर यात्री इन्हीं मार्गों से अपने घरों को पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में दिल्ली रूट पर आठ बसें संचालित हो रही हैं। होली को देखते हुए इस रूट पर 20 बसें चलाई जाएंगी। प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया, वाराणसी आदि मार्गों पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जरूरत के हिसाब से इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
जिले के स्थानीय रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर भी बसें पहले की तरह संचालित होंगी।

मिलेगी प्रोत्साहन राशि
होली पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और 10 दिनों तक रोजाना 300 किमी बसों का संचालन करने पर चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। तय दूरी से अधिक चलने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली डिपो, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर सभी 158 बसों के संचालन की कार्ययोजना बना ली गई है। कर्मचारियों की छु़ट्टियों को निरस्त करके ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर सुहाना होगा सफर
रूट का नाम बसोंं की संख्या
रायबरेली-लखनऊ-दिल्ली 12
रायबरेली-कानपुर-दिल्ली 08
रायबरेली-लखनऊ 45
रायबरेली-प्रयागराज 12
रायबरेली-लखनऊ-प्रयागराज 12
रायबरेली-कानपुर 25
रायबरेली-सुल्तानपुर 10
रायबरेली-अयोध्या 10
लोकल रूटों पर 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें