फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वयं पोर्टल के डैशबोर्ड से जुड़ा भाषा विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को स्वयं पोर्टल पर यूनिवर्सिटी डैशबोर्ड से जुड़ने की अनुमति दे दी है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि इससे शिक्षकों और छात्रों को अपने पाठ्यक्रमों से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


इससे ऑनलाइन लर्निंग अधिक प्रभावी बनेगी। कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने कहा कि डैशबोर्ड तक पहुंच होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को पाठ्यक्रमों के नामांकन, परीक्षा प्रक्रिया और प्रमाणपत्र जारी करने की निगरानी करने में सुविधा होगी। यह डिजिटल नवाचार शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए लाभकारी होगा।

इस डैशबोर्ड से विश्वविद्यालय प्रशासन अपने संस्थान में पाठ्यक्रमों की प्रगति को ट्रैक कर सकेगा और आवश्यक सुधार कर सकेगा। साथ ही छात्रों को उनके पाठ्यक्रम की स्थिति की वास्तविक समय में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

स्वयं पोर्टल केंद्र सरकार की ओर से शुरू किया गया ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है। यह छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए अलग-अलग विश्वविद्यालयों और संस्थानों की ओर से विकसित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें