थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव से शुक्रवार देर शाम बारात लेकर निकले दूल्हे की कार शॉर्ट सर्किट से आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार लोग बुरी तरह झुलस गए।
झुलसे लोगों में दूल्हे की महिला रिश्तेदार व उसके बेटे की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूल्हे के पिता, मां व बहन सहित तीन लोगों की हालत गंभीर है।
कार में बैठे दूल्हे ने भागकर किसी तरह जान बचाई। घटना के बाद किसी तरह शादी संपन्न कराई गई।
भवानीपुर निवासी लवकुश पुत्र रामचंद्र की बारात बिसवां इलाके के सिरसा सरैंया निवासी आशाराम के यहां जा रही थी। दूल्हा लवकुश सहित अन्य बाराती तैयार थे।