अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा 24 व 25 मई को भोजपुरी महोत्सव
का आयोजन किया जाएगा।
संगीत नाटक अकादमी में होने वाले इस कार्यक्रम में
फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी मृदुल, गोपाल राय, विष्णु ओझा, सुरेश शुक्ला,
अवधेश शंकर यादव सहित 100 से अधिक भोजपुरी लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां
देंगे।
भोजपुरी समाज के राष्ठ्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने शुक्रवार को
बताया कि महोत्सव में पारंपरिक लोक गीतों जैसे चैता-चैती, बिरहा, सोरठी,
आल्हा, कहरवा, निरगुन, विवाह गीत, जनेऊ गीत, होली गीत आदि की प्रस्ततियां
होंगी।
इस अवसर पर सम्मान समारोह भी होगा जिसमें भाजपा के प्रदेश
महामंत्री पंकज सिंह, डीजीपी एएल बनर्जी, डॉ. आशा श्रीवास्तव, आनंद ओझा,
अक्षय मिश्रा, रिटायर्ड आईएएस वीबी सिंह, मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार, डॉ.
शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि के कुलपति डॉ. निशिथ राय, आदि का सम्मान
किया जाएगा।
इसके साथ ही महोत्सव के दौरान भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची
में शामिल करने से संबंधित एक प्रस्ताव पास कराकर केंद्र सरकार को भेजा
जाएगा।