फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया में आधे घंटे में होगी 2-डी ईको जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग को हृदय जांच के लिए इसी माह तीन नई और उन्नत 2-डी ईको मशीनें मिलने जा रही हैं। इनके लगने से विभाग में कुल चार 2-डी ईको मशीनें हो जाएंगी। इससे हृदय रोगियों की जांच और इलाज व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। मरीजों की जांच सिर्फ आधे घंटे में हो सकेगी। अभी जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 80 से 100 मरीजों की होती है जांच

कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. भुवन त्रिपाठी ने बताया कि विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 350 मरीज आते हैं। इनमें कई गंभीर मरीज होते हैं, जिन्हें 2-डी ईको जांच की आवश्यकता पड़ती है। इसके अलावा अन्य विभागों से भी गंभीर मरीजों और सर्जरी से पहले जांच कराने वाले मरीजों को भी कार्डियोलॉजी विभाग भेजा जाता है। ऐसे में रोजाना लगभग 80 से 100 मरीजों की 2-डी ईको जांच की जाती है।
गंभीर मरीजों को मिलेगा त्वरित इलाज

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि नई मशीनों के आने से जांच के लिए वेटिंग काफी कम हो जाएगी और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। संस्थान प्रशासन ओपीडी में भी एक मशीन लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की तुरंत जांच हो सकेगी। जांच के लिए दूसरे तल पर नहीं जाना पड़ेगा और जरूरत के अनुसार सीधे संबंधित विभाग भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें