फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रदेश में 2.50 लाख पटरी दुकानदारों को देंगे कर्ज

Mon, 19 Oct 2020 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रदेश के करीब 2.50 लाख पटरी दुकानदारों को पात्र पाया गया है। योजना के तहत इन्हें जल्द ही कर्ज दिया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि पीएम स्वनिधि योजना में ऑनलाइन पोर्टल पर 5,38,956 शहरी पटरी दुकानदारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 2,51,157 का बैंकों ने कर्ज स्वीकृत किया है। इसके बाद भी मात्र 59,439 ने ही कर्ज लिया है। इसलिए अभियान चलाकर 2.50 लाख पटरी दुकानदारों को कर्ज दिया जाए। प्रत्येक जिले में स्वीकृत कर्ज को शत-प्रतिशत बंटवाया जाए। सभी निकायों के शहरी पथ विक्रेताओं के संबंधित बैंकों की शाखाओं में व्यक्तिगत संपर्क किया जाए।
विज्ञापन


पूर्व में जारी किए गए संस्तुति पत्र से संबंधित प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से हस्ताक्षरित कराकर बैंकों के शाखा प्रबंधकों को उपलब्ध कराया जाए। निकायों में संस्तुति पत्र जारी करने के लिए किसी सक्षम अधिकारी को नामित किया जाए। वित्त मंत्री ने सभी बैंक प्रबंधकों को इस संबंध में निर्देश दिया है कि शनिवार और रविवार को विशेष रूप से बैंक खुले रहेंगे। इसलिए लक्ष्य के मुताबिक पटरी दुकानदारों का कर्ज दिलाया जाएगा। प्रमुख सचिव ने निकाय अधिकारियों से कहा है कि इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे तय लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें