फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में गिरफ्तार पीएफआई के सदस्यों पर हाथरस में राष्ट्रद्रोह का केस

Mon, 19 Oct 2020 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा पुलिस ने पिछले दिनों पीएफआई से जुड़े जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया था, उनके खिलाफ हाथरस पुलिस ने भी राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हाथरस पुलिस ने इन चारों के नाम एक पूर्व प्रकरण से जोड़े हैं और जिले की अदालत से उन्हें मथुरा जेल से लाकर पूछताछ करने के लिए वारंट बी हासिल कर लिया है। जल्द ही इन्हें हाथरस लाए जाने की तैयारी है। हाथरस के एसपी विनीत जायसवाल ने इन चारों के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुष्टि की। इनके नाम दंगा भड़काने की साजिश करने के संदर्भ में सामने आए हैं।
विज्ञापन


मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर बीती 5 अक्तूबर को गिरफ्तार हुए कथित पत्रकार सिद्दीक कप्पन, अतीकुर रहमान, मसूद अहमद व आलम पीएफआई की यूथ विंग सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्य बताए जा रहे हैं। जिस समय उनको रोककर गिरफ्तार किया गया, वे चारों हाथरस पहुंचने की कोशिश में थे।

उधर, मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी इन चारों में से एक अतीकुर रहमान को पिछले साल 20 दिसंबर को सीएए के विरोध में हुई हिंसा में आरोपी बनाया है। रहमान की घटना के समय मौके पर मौजूदगी के साक्ष्य सामने आए हैं और यह भी पता चला है कि उसने वहां हिंसा भड़काने के लिए फंड भी दिए थे। इन तथ्यों के आधार पर रहमान को मुजफ्फरनगर लाए जाने का वारंट हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें