राजधानी में मंगलवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया। स्वास्थ्य निदेशालय ने 196 लोगों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट जारी की है। इसमें 102 एंबुलेंस के 33 और सेना के 30 जवान शामिल हैं। इसी तरह समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रंटल तीनों प्रदेश अध्यक्ष भी पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि लखनऊ सीएमओ ने 84 मरीजों की लिस्ट जारी की है। स्वास्थ्य निदेशालय और सीएमओ कार्यालय की सूची अलग अलग होने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
राजधानी में पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जहां 79 मरीज मिले थे वहीं मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 196 हो गई।
102 एंबुलेंस के 33 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले यहां के 50 कर्मचारी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। अभी करीब 42 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। इसी तरह सेना के ट्रेनिंग बटालियन के 30 जवान संक्र्तमण की जद में आ गए हैं। इससे बटालियन में हड़कंप मच गया है।
जानकीपुरम में छह लोग संक्र्तमित मिले हैं। यहां अब तक 20 से ज्यादा लोगों में संक्र्तमण का पता चल चुका है। इसी तरह अलीगंजए गोमतीनगर और इन्दिरानगर में दो.दो मरीज संक्र्तमित मिले हैं। इसके अलावा टिकैतगंजए एलडीएए राजाजीपुरमए ऐशबागए यासीनगंजए जियामऊए सरोजनी नायडू मार्गए एकतानगरए महानगर इलाके के एक.एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।