फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को जहरखुरानों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों को जहरखुरानों ने लूटा
विज्ञापन


बाराबंकी। मुंबई से कमाई करके घर लौट रहे दो युवकों को बदमाशों ने नशीली चाय पिलाकर लूट लिया।

पुलिस के मुताबिक मुंबई में बावर्ची का काम करने वाले किंतूर निवासी मकबूल अंसारी व अयोध्या निवासी असलम घर लौट रहे थे।

सोमवार भोर चार बजे ट्रेन से उतरने के बाद दोनों लोग बस स्टेशन पहुंचे मगर वहां उन्हें कोई साधन नहीं मिला।

तभी वहां एक कार में बैठे कुछ लोगों ने दोनों को घर पहुंचाने को कहा। इस पर मकबूल व असलम कार में बैठ गए। कार सवार लोग हाईवे के एक ढाबे पर रुके और दोनों को चाय पिलाई।

इसके बाद मरकामऊ गन्ना सेंटर के पास असलम को कार से ढकेल दिया और मकबूल अंसारी को शहर में जिला अस्पताल के पास छोड़कर चले गए। राहगीरों ने दोनों लोगों को बेहोश पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मकबूल के पुत्र सईद ने कोतवाली में तहरीर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें