भदैंया (सुल्तानपुर)। गोमती नदी में रविवार सुबह स्नान करने के दौरान एक युवक पानी में डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
यह हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के तिवारीपुर सलाहपुर में हुआ। गांव निवासी भीम तिवारी (18) पुत्र रमाशंकर तिवारी रविवार सुबह सात बजे गांव के उत्तरी छोर पर स्थित गोमती नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया था।
नहाते समय गहरे पानी में जाकर भीम डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंचे और भीम को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।