फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ऑलआउट में पकड़े 61 वांछित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार रात साढ़े दस से दो बजे तक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ऑलआउट’ चलाया गया।
विज्ञापन



रात भर चली छापेमारी में हत्या, बलवा, दहेज हत्या सहित अन्य मामलों में वांछित कुल 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अमेठी थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 13 तो बाजार शुकुल व पीपरपुर थाना क्षेत्र में मात्र एक-एक गिरफ्तारी हो सकी।


शासन के आदेश व एसपी कुंतल किशोर के निर्देश पर इन दिनों पूरे जिले में अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान ऑपरेशन ऑलआउट चलाया जा रहा है। विशेष अभियान का समय रात 10:30 बजे से 2:00 बजे तक रखा गया।
विज्ञापन



ऑपरेशन के दौरान सभी थानाध्यक्षों के अलावा हलका उपनिरीक्षक व सिपाही तक सक्रिय रहे। एएसपी बीसी दुबे के अलावा दो-दो सीओ सर्किल का काम देख रहे सीओ सूक्ष्म प्रकाश व पीयूष कांत राय भी क्षेत्र में निकले।


साढ़े तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान कोतवाली अमेठी में 11 वारंटी व शांति भंग के दो, मुसाफिरखाना में हत्या का एक, बलवा के तीन, एससीएसटी के तीन व अन्य मुकदमे में वांछित एक को गिरफ्तार किया गया।


मुंशीगंज पुलिस ने लूट सहित सात अन्य, गौरीगंज पुलिस ने तीन वांछित, जामो, जगदीशपुर, जायस व संग्रामपुर पुलिस ने तीन-तीन वांछित, पीपरपुर व बाजार शुकुल पुलिस ने एक-एक वांछित, मोहनगंज पुलिस ने सात, फुरसतगंज पुलिस ने छह तो शिवरतनगंज पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



रविवार दोपहर 12 बजे एएसपी बीसी दुबे व सीओ अमेठी पीयूषकांत राय ने पुलिस कार्यालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एएसपी ने कहा कि जिन थानों ने बहुत कम वांछित पकड़े हैं उन्हें चेतावनी पत्र जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें