फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर रेप का प्रयास, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को अगवा कर रेप का प्रयास, हालत गंभीर
विज्ञापन



गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला को मंगलवार रात गांव के ही कुछ दबंग जबरदस्ती घर से उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।


विफल होने पर दबंगों ने महिला के नाजुक अंग पर प्रहार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मामले में पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ छेडख़ानी, मारपीट व हत्या की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव ही रहने वाली 40 वर्षीया महिला के मुताबिक मंगलवार रात वह शौच के लिए जा रही थी।


घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकलते ही गांव के दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती अपने घर उठा ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब उसने विरोध जताया तो दोनों आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। महिला का आरोप है कि उसके लगातार चिल्लाने से जब आरोपी अपने प्रयास में सफल नहीं हुए तो उसके नाजुक अंग पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया।


चीख सुनकर जब परिवारीजन व ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली देहात में आरोपी जमील व चिल्हू के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें