फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या से भड़के वकील, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इलाहाबाद में साथी की हत्या पर गोंडा में शुक्रवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। संयुक्त संघों की अगुवाई में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर के चारो तरफ जुलूस निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महामंत्री विनय कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार को इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेंद्रप्रसाद श्रीवास्तव की हत्या से यहां वकीलों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शुक्रवार को संयुक्त संघों की बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृपाल शुक्ल व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र ने की। संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री विनय मिश्र व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री सुशीलकुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में सभा की फिर दीवानी चौराहे से अंबेडकर चौराहा होते हुए कचहरी के चारो तरफ जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। दिए गए मांगपत्र में राजेंद्रप्रसाद की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी करने, मृतक अधिवक्ता के आश्रितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष केके मिश्र, निवर्तमान महामंत्री आलोक कुमार पांडेय, विंदेश्वरी प्रसाद दूबे, माधवराज मिश्र, आलोक कुमार शुक्ल, अजीत कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश पांडेय, चंद्रमणि तिवारी, धनलाल तिवारी, अश्वनी मिश्र, राजकुमार शुक्ल, आदि मौजूद रहे।

पूर्व प्रधान के हत्यारों को गिरफ्तार करे पुलिस
गोंडा। प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज कायम है, यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह चेतावनी भारतीय हिंदू सेवक संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने दी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हे लाल को ज्ञापन देकर अनुराग त्रिपाठी ने कहा है कि दो-तीन माह से पूरे प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है। चोरी, बलात्कार व डकैती की घटनाएं आम हैं। मनकापुर में पूर्व प्रधान की हत्या में आरोपित बदमाशों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। यदि शीघ्र ही कानून व्यवस्था में सुधार न हुआ तथा आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रामपाल कश्यप, राकेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें