फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध नमकीन के कारखाने को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा व बौंडी थाना क्षेत्र में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर दो संदिग्ध दूध व एक नमकीन का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। छापेमारी में अवैध तरीके संचालित नमकीन के कारखाने को बंद कराकर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षाधिकारी आरपी वर्मा की अगुवाई में टीम ने नानपारा के नगर क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने दूध विक्रेता हकीम व सुशील से दो दूध का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षाधिकारी बागीशमणि त्रिपाठी की टीम ने मैला सरैंया गांव स्थित मुन्ना लाल के नमकीन के कारखाने पर छापेमारी की।

इस दौरान कारखाना बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से संचालित होता मिला। कारखाना मानक विपरीत भी मिला। टीम ने कारखाना संचालक मुन्ना लाल को कारखाने में सुधार करने की हिदायत देते हुये एक नमकीन का नमूना भरकर कारखाना संचालक को नोटिस दिया।
विज्ञापन


टीम ने कारखाने का बंद कर सभी कागजात पूर्ण होने के बाद कारखाने के संचालन की हिदायत दी। अभिहित अधिकारी शर्मा ने बताया कि दो दूध व एक नमकीन का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें