फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 19 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Sun, 25 Aug 2013 08:37 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 19 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार 2012 के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश से भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इन शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार दिया जाएगा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय से सूचना मिलने के साथ ही बेसिक शिक्षा निदेशालय ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसकी सूचना भेजनी शुरू कर दी है ताकि शिक्षकों को समय से इसकी सूचना मिल सके।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाता है। पुरस्कृत शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार, प्रशस्ति पत्र और मुफ्त बस यात्रा के साथ पुरस्कार राशि भी दी जाती है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस बार पुरस्कार के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया बदल दी थी। इसके लिए मंत्रालय के अधिकारियों के साथ प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों की एक टीम ने शिक्षकों का इंटरव्यू लिया था।

इसके बाद पैनल बनाकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय भेजा गया था, जहां से शिक्षकों का चयन करते हुए सूची जारी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें