फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाईकर्मी के परिजनों और पुलिस में झड़प, 19 घायल

Sun, 26 Oct 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों व हंगामा कर रहीं महिलाओं से हुई झड़प। 
विज्ञापन
गोसाईंगंज। कैंट निवासी लुलु मॉल के सफाई कर्मी अरुण कुमार के हत्यारोपियों को थाने से छोड़ने पर नाराज परिजन शनिवार दोपहर में सुशांत गोल्फ सिटी थाने के सामने इकट्ठा हो गए। गुस्साए परिजन हंगामा करने लगे। देखते ही देखते पुलिस और अरुण के परिजनों में झड़प शुरू हो गई। इसमें नौ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। वहीं, अरुण के परिवार के 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार गोसाईंगंज, पीजीआई, कृष्णानगर और मोहनलालगंज थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गाली-गलौज के बाद हुई हाथापाई

पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। गाली-गलौज होने लगी। पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लेने की कोशिश की। इसके बाद महिलाएं सामने आ गईं। बवाल बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने लाठियां चला दीं, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ी

मारपीट के दौरान कार्यवाहक इंस्पेक्टर प्रदीप यादव, दरोगा हिमाचल सिंह, एसआई महेश कुमार समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हमला करने के साथ ही इंस्पेक्टर प्रदीप व अन्य पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। मृतक की भाभी सनी देवी का आरोप है कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बजाय उन्हें छोड़ दिया गया। विरोध में सभी धरना देने आए थे। पुलिस ने भगाने का प्रयास किया। न जाने पर इंस्पेक्टर नाराज हो गए और लाठियां बरसा दीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्ष मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को एक स्थानीय युवक भड़का कर थाने ले आया था। एफआईआर में युवक का नाम बढ़ाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, सनी देवी का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उनके पक्ष के 10 लोगों के सिर फट गए। पुलिस ने घायलों का इलाज कराने के बजाय उन्हें गिरफ्तार कर लॉकअप में डाल दिया। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के आरोप में नीलमथा निवासी राजाराम व अमन कुमार, तोपखाना निवासी अरविंद, बरौना निवासी आनंद और कटहरी बाग निवासी पिंटू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिसकर्मियों व हंगामा कर रहीं महिलाओं से हुई झड़प। 

पुलिसकर्मियों व हंगामा कर रहीं महिलाओं से हुई झड़प। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें