फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दागी नर्सिंग होम्स को बचाने के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। दागी नर्सिंग होम्स को बचाने के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपी तीन सीबीएन निरीक्षकों, देवा नर्सिंग होम संचालक और दो बिचौलियों बाराबंकी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल और एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील जायसवाल के खिलाफ सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन

सीबीआई ने चार्जशीट में सीबीएन निरीक्षक महिपाल सिंह, रवि रंजन, आदर्श योगी, संतोष जायसवाल, सुनील जायसवाल, देवा नर्सिंग होम के संचालक ग्यासुद्दीन अहमद समेत सात को आरोपी बनाया है। चार्जशीट में कहा गया है कि बाराबंकी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारी सीबीएन निरीक्षकों से मिलीभगत कर दवा कारोबारियों, नर्सिंग होम संचालकों को नारकोटिक्स के मामलों में बचाते थे। जांच में सामने आया कि दोनों पदाधिकारी नारकोटिक्स से जुड़े मामलों में समन पाने वालों से संपर्क कर मामला रफा-दफा कराते थे।
इस मामले में सीबीआई को जानकारी मिली थी कि देवा नर्सिंग होम के संचालक को सीबीएन की ओर से नोटिस गया था, जिसके बाद आरोपियों ने मामला रफा-दफा कराने के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। इस जानकारी पर सीबीआई ने 26 अगस्त को महानगर स्थित सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के कार्यालय पर छापा मारकर निरीक्षक महिपाल सिंह, रवि रंजन और उन्हें घूस देने वाले जानकीपुरम स्थित देवा नर्सिंग होम के संचालक ग्यासुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने उसी रात एक अन्य निरीक्षक आदर्श योगी को भी गिरफ्तार किया था। वहीं, 27 अगस्त को बिचौलिये सुनील जायसवाल व संतोष जायसवाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें