फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में लगातार तीसरे दिन डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक, 19 की मौत

Mon, 30 Nov 2020 09:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

यूपी में सोमवार को कोरोना के 2044 नए मरीज मिले हैं। जबकि 2472 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह अब तक 5,12,028 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। रिकवरी दर 94.14 प्रतिशत है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक रही है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कुल 7,761 संक्रमितों की मौत चुकी है। प्रदेश में संक्रमित की मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत से भी कम है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 1,52,530 नमूनों की जांच की गई। लखनऊ में 296, मेरठ में 174, गाजियाबाद में 168, वाराणसी में 123, कानपुर नगर में 106 और नोएडा में 100 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रयागराज में 82, आगरा में 79, सोनभद्र में 68, मथुरा में 60, सहारनपुर में 52, मुजफ्फरनगर में 51 नए मरीज मिले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें