फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 1848 नए कोरोना पॉजिटिव, 2112 डिस्चार्ज

Wed, 11 Nov 2020 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बुधवार को 1848 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 2112 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक प्रदेश में 503271 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मंगलवार को कुल 155020 टेस्ट किए गए। इनमें से 61215 आरटीपीसीआर, 90 हजार एंटीजन और लगभग 2000 ट्रूनेट मशीन से टेस्ट किए गए। अब तक प्रदेश में 1653200 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन


बीते तीन दिन में औसतन 147495 की औसत से टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के आस-पास के जिलों में बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। संक्रमण दोबारा न बढ़े इसलिए सभी को सावधानी बरतते हुए दो गज की दूरी, मास्क लगाने व बाहर किसी भी सतह को छूने पर हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। बुधवार को सभी मॉल के सिक्योरिटी स्टाफ की फोकस टेस्टिंग के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें