फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर ताने तमंचे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर ताने तमंचे, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


बाराबंकी। घर में वध प्रतिबंधित मवेशियों को काटने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने तमंचे तान दिए। इस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया मगर एक महिला समेत चार आरोपी भाग गए।

पुलिस ने मौके से 50 किलो वध प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम फरार आरोपियों को तलाश रही है। एसपी अजय साहनी ने आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डलमऊ का है। मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव निवासी अली अकबर के घर में वध प्रतिबंधित मवेशियों को काटा जा रहा है। इस पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र पुलिस टीम के साथ अली अकबर के घर पर छापा मारा।

मगर पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने तमंचे तान दिए। इस पर पुलिस टीम ने पिस्टल व राइफलें तान दीं तो आरोपियों के हाथ-पांव फूल गए और वे भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने अली अकबर व अबुल हसन को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जबकि इसी गांव के निवासी तौफीक, चांदबाबू, पप्पू व नादिरा बानो पत्नी अली अकबर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से लगभग 50 किलो वध प्रतिबंधित मांस, पशुओं की खाल व अन्य अवशेष बरामद किए हैं।

पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं पशु चिकित्सक ने बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है, जबकि शेष मांस पुलिस ने नष्ट करा दिया है।

बुधवार को एसपी अजय साहनी थाने पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने थाना क्षेत्र के पूर्व से लेकर अब तक के सभी पशु तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोलने व गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर पुलिस ने 22 लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


दरियाबाद में मंगलवार रात एलबीएस इंटर कॉलेज के सामने मैदान में वध प्रतिबंधित पशु का कटा सिर मिलने के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें