फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ किताबों की आपूर्ति का जारी नहीं हुआ क्रय आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शिक्षा की नींव को मजबूत करने के लिए अक्षर ज्ञान जरूरी है। इसके लिए जिले के 3100 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नि:शुल्क किताबें उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग की है। लेकिन लापरवाही के चलते करीब तीन लाख 29 हजार बच्चों को जुलाई में बिना किताब के ही स्कूल जाना पड़ेगा। स्कूलों के खुलने में केवल पांच दिन ही शेष हैं। कक्षा दो, तीन, पांच व सात की किताबों के लिए अभी तक क्रय आदेश ही जारी नहीं किया गया। जिससे तीन करोड़ किताबों की आपूर्ति अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में बुनियादी शिक्षा देने के बजाए विभाग के लोग ही उसमें मट्ठा डालने में तुले हैं।
विज्ञापन

जिले में 3100 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कक्षा एक से आठ तक करीब तीन लाख 29 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। बेसिक शिक्षा परिषद सहित लगभग सभी स्कूलों का सत्र अब जुलाई के बजाय अप्रैल से हो गया है। अप्रैल व मई में किसी भी बच्चे को किताब नहीं मिली। बिना किताब के बच्चों ने दो माह तक पढ़ाई पूरी कर ली है। जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से सभी स्कूल खुल जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 3.29 लाख बच्चों को तीन करोड़ 81 लाख 64 हजार किताबें मुहैया करायी जानी हैं। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग से किताबों की आपूर्ति करने वाली फर्म को क्रय आदेश जारी किया जाता है। कक्षा आठ के लिए करीब 11 किताबों के लिए विभाग ने क्रय आदेश तो जारी कर दिया और करीब 143740 किताबों की आपूर्ति तो हो गई, लेकिन अन्य कक्षाओं के लिए किताबों की आपूर्ति नहीं हो पायी है। कक्षा एक, दो व तीन के लिए कलरव विषयक एक-एक किताबों की आपूर्ति हो सकी है। इसमें कक्षा एक के लिए 3.71 लाख, कक्षा चार के लिए 4.97 लाख, कक्षा छह के लिए करीब नौ लाख किताबों की आपूर्ति हो सकी है। करीब तीन करोड़ 81 लाख किताबों में से करीब 20 लाख किताबों का ही आवंटन हो सका है। इनमें से कक्षा आठ की किताबों को छोड़कर अन्य किताबों का सत्यापन तक नहीं कराया जा सका है। आपूर्ति होने वाली किताबों का सत्यापन मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया जाता है। कक्षा दो, तीन, पांच व कक्षा सात के लिए अभी तक एक भी किताब नहीं आई है। इन कक्षाओं के लिए किताबों की खरीद के लिए अभी तक क्रय आदेश ही जारी नहीं किया गया है।

इनसेट
आठ कक्षाओं में 116 किताबें चलती हैं
कक्षा किताबों की संख्या किताबों की आपूर्ति
एक 01 370838
दो 02 --
तीन 05 --
चार 06 497323
पांच 06 --
छह 11 891892
आठ 11 143740
(नोट- इसके अतिरिक्त वर्कबुक, इंग्लिश की किताब सहित अन्य पुस्तकें शामिल हैं। कक्षा एक, दो व तीन के लिए केवल एक पुस्तक कलर व 49970 किताबें की मिल पाई हैं)
विज्ञापन


शीघ्र ही किताबों की हो जाएगी आपूर्ति
लगभग सभी कक्षाओं में मिलाकर करीब 116 किताबें चलती हैं। कक्षा आठ के लिए पहले ही क्रय आदेश जारी हो चुका था और किताबें भी आ गई हैं। इसके लिए कुछ और किताबें आ गई हैं। सबका क्रय आदेश जारी किया गया है। शीघ्र ही सभी किताबें आ जाएंगी।
विज्ञापन

-डॉ. रमेश चंद्र चौबे, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी एसएसए गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें