फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमखोर कुतों का 27वां हमला, बच्ची को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आदमखोर कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन आतंक पर जितना अंकुश लगाने के दावे कर रहा है, आदमखोर उतनी ही तेजी से हमला कर रहे हैं। मंगलवार की शाम आदमखोर कुत्तों के झुंड ने एक बालिका पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन



इससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले से घायल होने वाले बच्चों की संख्या 26 से बढ़कर 27 हो गई है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहारीगंज निवासी निवासी याकूब की पुत्री साहरीन (8) मंगलवार को गांव के बाहर खेत में खेल रही थी। इसी बीच अचानक आदमखोर कुत्तों का झुंड वहां पर पहुंच गया। इससे पहले कि बालिका कुछ समझ पाती, आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। बालिका कह चीख सुनते ही गांव के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से कुत्तों को खदेड़ा। तब तक बालिका गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पतपाल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने बालिका को भर्ती कर लिया है। घटना की सूचना पाने के बाद शहर कोतवाली, तालगांव, खैराबाद थाना क्षेत्र की पुलिस अलर्ट हो गई।


कोतवाली पुलिस की टीम, कुत्तों को खदेड़ते हुए, खैराबाद के फिरोजपुर गांव तक पहुंची, जिसके बाद कुत्ते गन्ने के खेतों में ओझल हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस, प्रशासन, वन विभाग की टीम आदमखोरों की काबिंग में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें