फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के शौचालय में लगा था ताला, तालाब किनारे गए बच्चे की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली(सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए एक छात्र की मंगलवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। स्कूल के शौचालय में ताला लगा होने के कारण छात्र स्कूल के करीब मौजूद तालाब के किनारे नित्यक्रिया करने गया था। अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया। घटना के बाद से अध्यापकों ने चुप्पी साध रखी है। छात्र के परिवार ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाड़ी निवासी अफजल का पुत्र अरमान (11) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 का छात्र है। मंगलवार को वह स्कूल में पढ़ाई करने गया था। बताते हैं कि इसी दौरान उसे पेट में दर्द उठा। वह नित्यक्रिया के लिए निकला, लेकिन स्कूल के शौचालय में ताला लगा हुआ था। जिसकी वजह से छात्र स्कूल के करीब मौजूद तालाब के किनारे चला गया।


यहां पर अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसकी वजह से बालक तालाब में गिर गया। तालाब गहरा होने के कारण बालक उसमें डूबता चला गया। तैरना न आने व बचाव के लिए कोई मौजूद न होने की वजह से बालक डूब गया। अन्य छात्रों की शोर सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने तालाब में छलांग लगाकर बच्चे को बाहर निकाला। तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



घटना के बाद परिवारीजन शव को उठाकर घर ले गए। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए। प्रधानाध्यापक सलाउद्दीन व सहायक अध्यापक रजनीश कौर इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना कैसे हुई, इस संबंध में उन्हें कुछ भी पता नहीं है।

बीएसए अजय कुमार का कहना है कि यह बेहद दुखद व गंभीर घटना है, इस मामले में जांच कराई जाएगी। स्कूल के शौचालय में ताला लगाना नियम के विपरीत है। ऐसा हुआ है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें