फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस चूल्हे का पाइप फटने से लगी आग, सात मकान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरगंज (फैजाबाद)। खंडासा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में शनिवार को दोपहर शादी समारोह के बाद प्रीतिभोज के लिए बन रहे भोजन के दौरान गैस चूल्हे की पाइप फटने से आग लग गई, जिससे सात मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। आग की चपेट में आकर शादी के दौरान मिला सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

खंडासा थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी विजय कुमार के लड़के की शादी के बाद आयोजित होने वाले प्रीति भोज के लिए सुबह भोजन बन रहा था। तभी अचानक गैस चूल्हे की पाइप फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आने से विजय कुमार, फूलमती, अलगू, राजकुमार, पंचम, दलजीत सिंह व करिया सिंह के घर व इनमें रखा सारा सामान जल गया। यही नहीं दहेज में मिला सारा सामान भी जल गया। घटन से प्रीतिभोज कार्यक्रम आग की भेंट चढ़ गया। अग्निशमन विभाग तथा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल मीणा ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन का भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें