फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7776 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम, तीन नकलची पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में रविवार को आठ जनपदों के सात हजार 776 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। साथ ही सचल दलों ने महाविद्यालयों पर छापेमारी कर तीन नकलचियों को पकड़ा। इन पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रविवार को 31 मार्च को कैंसिल हुई परीक्षा सभी 341 केंद्रों पर संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा में बीए तृतीय वर्ष की उर्दू का तृतीय प्रश्न पत्र, बीएससी तृतीय की बाटनी का तृतीय प्रश्न पत्र व बीकॉम तृतीय वर्ष के इंफारमेशन टेक्नोलॉजी का पेपर था। साथ ही द्वितीय पाली में बीए प्रथम वर्ष का इतिहास का द्वितीय प्रश्न पत्र, बीएस प्रथम वर्ष का बांटनी का तृतीय प्रश्न पत्र व बीकॉम प्रथम वर्ष का बिजनेस रेग्युलेट्री का पेपर था। साथ ही बीए द्वितीय वर्ष का इतिहास द्वितीय, बीएससी द्वितीय का बाटनी तृतीय प्रश्न पत्र व बीकॉम द्वितीय वर्ष का इनकम टैक्स का पेपर हुआ।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल ने बताया कि सभी सेंटरों पर एक लाख 35 हजार 899 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। इसके सापेक्ष एक लाख 28 हजार 123 परीक्षार्थी सम्मिलत हुए। सात हजार 776 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा के दौरान सचल दल सक्रिय रहे। सचल दलों ने तीन नकलचियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें