फैजाबाद। राज्यस्तरीय बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता 2018 के फाइनल मुकाबले में सीतापुर की टीम ने फैजाबाद को हराकर खिताब पर कब्जा किया। फैजाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुये कुल 91 रन बनाए। सीतापुर की टीम ने 3 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सीतापुर के शबाब आलम रहे, जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जनपद फैजाबाद के विनीत सिंह रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता वासुदेव मौर्या व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमिता सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान नरेश कौशिक, संतोष यादव, हरीश श्रीवास्तव, राजाराम यादव, अरुण तिवारी, चंद्रजीत यादव समेत अन्य मौजूद रहे।