फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छाग्रह अभियान पर खर्च होंगे 36 करोड़ 37 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यूपी सरकार ने सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले में एक माह में 30 हजार 308 शौचालय के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान पर 36 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


अभियान के तहत ब्लाकवार निर्माण का लक्ष्य भी आवंटित कर दिया गया है। सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर अभियान को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों से संपर्क साधा था। प्रधानमंत्री ने दो अक्तूबर 2018 तक सभी जनपदों को ओडीएफ घोषित किए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान की कवायद शुरू हुई है। मुख्य सचिव व स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक ने जिलों में अभियान चलाने के लिए लक्ष्य का निर्धारित कर निर्देश जारी किए हैं।

अमर उजाला से बातचीत करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने बताया कि बहराइच जनपद में अभियान शुरू कर दिया गया है। 10 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शासन ने जनपद को 30 हजार 308 शौचालय के निर्माण का लक्ष्य दिया है।

इसके निर्माण पर लगभग 36 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च होगा। अभियान को पूरा किए जाने के लिए सीडीओ रामचंद्र ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें