फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने तीन की जान, 71 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में शुक्रवार सुबह नानपारा, मुर्तिहा व चित्तौरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 71 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


नानपारा बस स्टैंड से निजी बस सुबह सवारियों को लेकर नानपारा के लिए रवाना हुईं। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।

बस जब नानपारा-बहराइच मार्ग पर कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम डिहवा के निकट पहुंची तभी नेपाल की ओर से आ रहे खाली पेट्रोलियम टैंकर से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 26 यात्री लहूलुहान हो गए।

आसपास के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बस में फंसे यात्रियों को निकाला। सूचना पाकर कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


वहां इलाज शुरू होते ही नानपारा के मदनकोठी निवासी सबीना (28) पत्नी रईस व सत्यप्रकाश उपाध्याय (33) पुत्र राम अशीश निवासी नरेंद्र नगर लखीमपुर खीरी की मौत हो गई।

उधर मिहींपुरवा-कतर्निया मार्ग पर कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम कठौतिया से सुबह 6 बजे के आसपास निजी बस सवारियों को लेकर बहराइच के लिए रवाना हुई। बस में 55 यात्री सवार थे।
बस जब ककरहा रेस्ट हाउस व हसुलिया पुल के बीच सुबह लगभग आठ बजे पहुंची तभी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट कर पेड़ से जा टकराई। बस में सवार लीलावती (60) पत्नी हरिश्चंद्र रेउसा सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला ग्राम बोझिया निवासी अपने भाई मदन निषाद के यहा से मायके को लौट रही थी। जबकि 17 यात्री लहूलुहान हो गए। सूचना पाकर पहुंची मोतीपुर और मुर्तिहा पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वहीं रोडवेज बस स्टैंड से इलाहाबाद के लिए वॉल्वो बस संख्या यूपी 70 एफटी 0817 शुक्रवार को रात 9 बजे के आसपास यात्रियों को लेकर इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। बस में 40 यात्री सवार थे।

बस जब गोंडा बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात अंतर्गत चित्तौरा के निकट पहुंची तभी चालक संतुलन खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ 28 लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल भेजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें