बहराइच। आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य करार देने के मामले में न्याय पालिका से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। यह बात दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कही। वह रविवार रात एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहराइच आए थे।
एशिया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर के चेयरमैन आदिल अहमद खान की बहन की शादी रविवार को थी। गोपाल राय ने कहा कि मोदी सरकार के किसी भी कृत्य से पार्टी डरने वाली नहीं है। 20 विधायकों को गलत तरीके से अयोग्य करार दिया गया। बहराइच पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। इस अवसर पर विधायक संजीव झा, विधायक अजेश यादव, जरनैल सिंह, पवन वर्मा, नरेश यादव, वंदना कुमारी, शरद चौहान, अभिनव राय, तेजेंद्र प्रताप सिंह, विजय सिसौदिया, राधेश्याम गुप्ता, जफर आलम आदि मौजूद रहे।