फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला: पांच विकेट से यंग चैलेंजर्स ने जीता मैच

विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
बाराबंकी। खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को यंग चैलेंजर्स व यूथ क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें यंग चैलेंजर्स ने विपक्षी टीम को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को पूर्व जिलाधिकारी अजय यादव ने ट्रॉफी कप देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फाइनल मुकाबले का शुभारंभ पूर्व जिलाधिकारी अजय यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी यूथ क्लब की ओर से विनायक निगम के 40 रन, निखिल के आठ रनों की मदद से टीम 14.2 ओवरों में 76 रन बनाकर ढेर हो गई। यंग चैलेंजर्स की ओर से विश्वजीत मिश्रा, फैजान जिया ने तीन-तीन विकेट, शिवम वर्मा ने दो व प्रियांशू ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग चैलेंजर्स टीम की ओर से विश्वजीत मिश्रा के 34 रन, शिवम वर्मा के 20 रनों की मदद से टीम ने 14 ओवर में बड़ी ही आसानी के साथ फाइनल मुकाबला जीत लिया। गेेंदबाजी कर रहे विनायक निगम व प्रियांश त्रिपाठी को दो-दो व शानू को एक विकेट मिला। विजेता व उपविजेता टीम को एमडी भूमि सुधार व पूर्व जिलाधिकारी अजय यादव ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी कप देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने प्रतियोगिता के समापन पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए अन्य प्रतियोगिता खेल मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद संपन्न कराने की बात कही। इस मौके पर क्रिकेट प्रशिक्षक सरवर नवाब, मजहर अजीज, देवेंद्र देव सिंह, अमरीश त्रिपाठी, निर्भय वर्मा, अंतरिक्ष, अनुज, अनस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें