फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्राम सिंह के भाजपा में आने से जिला पंचायत अध्यक्षी के लिए शुरू होगी जोड़तोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीएम योगी के सामने भाजपा में बसपा सरकार के पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा के पार्टी में शामिल होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षी की कुर्सी के लिए भी जोड़तोड़ की संभावनाएं बढ़ गई हैं। नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन ने अपने चुनावी भाषण में इसके संकेत भी दे दिए हैं। संग्राम के परिवार का दस वर्ष तक अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान पर बसपा के दिग्गज नेता संग्राम सिंह अपनी बहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला सिंह, भाई सुरेंद्र वर्मा व बेटी पिंकी वर्मा के साथ मंच पर पहुंचे। तभी वहां मौजूद लोगों ने नगर पंचायत चुनाव के साथ ही जिला पंचायत के गणित पर चर्चा शुरू कर दी। इनके साथ कुसुम वर्मा, उत्तम वर्मा जिला पंचायत सदस्य के रूप में सदस्यता ली। नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने अपने भाषण में यह कह कर कि आने वाले समय में नगर पंचायत व नगर पालिका के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भी भाजपा का कब्जा होने वाला है। मालूम हो कि इस समय सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। भाजपा उनके मुकाबले किसी दमदार नेता की तलाश में थी। यह संभव होगा, यह तो समय बताएगा, पर राजनीतिक क्षेत्र में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें